कंप्यूटर की बेसिक जानकारी (Basic Knowledge) जाने यहाँ -


कंप्यूटर क्या है, कंप्यूटर के हार्डवेयर (Hardware), सॉफ्टवेयर (Software) और कंप्यूटर के उपयोग (Use Of Computer) के बारे में इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे |

कंप्यूटर की जानकारी -

कंप्यूटर (Computer) की बेसिक जानकारी का सवाल आते ही पहला प्रश्न यह आता है- कि कंप्यूटर क्या है | कंप्यूटर का अर्थ गणना (Calculate) करना है | कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है | जो यूजर के इनपुट (Input) को प्रोसेस करके आउटपुट (Output) देती है | कंप्यूटर दिए गए निर्देशों पर कार्य करके उचित परिणाम देता है | यूजर (User) डाटा का इनपुट देता है | जिसको सी पी यु (CPU) के द्वारा प्रोसेस किया जाता है | यह कुछ ही सेकण्ड्स में परिणाम देता है | गणितीय गणना (Mathematical Calculations) हो या लॉजिकल कैलकुलेशन (Logical Calculations) हो, सभी तरह के कार्य कंप्यूटर ही करता है |


कंप्यूटर के मुख्य भाग कौन-कौन से है ?

कंप्यूटर के 5 मुख्य भाग होते है इनमें से अगर एक भाग नही है | तो कंप्यूटर कार्य नही कर पाता है | आहिये जाने उनके बारे में -

1.  यूजर (User) -  इसे आम भाषा में कंप्यूटर ऑपरेटर भी कहते है | आप जानते ही है कि कंप्यूटर का IQ लेवल शून्य होता है | बिना किसी बाहरी निर्देशो के यह काम नही करता है | यूजर कंप्यूटर को निर्देश देता है और डाटा इनपुट (Data Input) करता है |

2.  डाटा (Data) -  बिना डेटा के कंप्यूटर केवल एक मशीन है | अगर डेटा ही नही होगा तो कंप्यूटर किस पर कार्य करेगा |

3.  सॉफ्टवेयर (Software) - कंप्यूटर में मौजूद विभिन्न प्रोग्राम्स को सॉफ्टवेयर(Software) कहते है |

4.  हार्डवेयर (Hardware) - कंप्यूटर के सभी भौतिक उपकरण हार्डवेयर है |

5.  प्रोसेस (Process) - यह क्रिया CPU के द्वारा होती है | डाटा इनपुट (Data Input) – डाटा प्रोसेस (Data Process) – डाटा आउटपुट (Data Output) |


कंप्यूटर प्रोसेस किस तरह से होता है ?

1.  इनपुट (Input) - इस स्टेप में डाटा को कीबोर्ड (Keyboard) या माउस (Mouse) के माध्यम से इनपुट (Input) करते है | यूजर कंप्यूटर को निर्देश देता है |

2.  प्रोसेसिंग (Processing) - CPU (Central Processing Unit) डेटा को प्रोसेस करता है।

3. आउटपुट (Output) - कंप्यूटर प्रोसेस्ड डाटा (Processed Data) को आउटपुट डिवाइस (Output Device) के जरिये डिस्प्ले (Display) करता है | यह प्रोसेस्ड डाटा इन्फॉर्मेशन (Processed Data Information) कहलाता है |

4.  स्टोरेज (Storage) - स्टोरेज डिवाइस प्रोसेस्ड (Device Processed) डेटा को हार्डडिस्क (Hard disk) में स्टोर (Store) करता है।

कंप्यूटर में हार्डवेयर का क्या है इस्तेमाल -


कंप्यूटर में तीन प्रकार के किये जाते है हार्डवेयर इस्तेमाल -
 1.  इनपुट हार्डवेयर (Input Hardware) -  डाटा इनपुट करने में जो डिवाइस उपयोग में आते है | उन्हें इनपुट हार्डवेयर (Input Hardware) कहते है | प्रमुख इनपुट हार्डवेयर में कीबोर्ड (Keyboard), माउस (Mouse), स्कैनर (Scanner) इत्यादि आते है |

 2.  आउटपुट हार्डवेयर (Output Hardware) -  ये हार्डवेयर डाटा का आउटपुट (Output) देते है | प्रोसेस्ड डेटा (Processed Data) को डिस्प्ले या आउटपुट करते है | प्रमुख आउटपुट हार्डवेयर में मॉनिटर (Monitors), स्पीकर (Speakers), प्रिंटर (Printers) इत्यादि आते है |

 3.  प्रोसेसिंग हार्डवेयर (Processing Hardware) -  प्रोसेसिंग हार्डवेयर में वो डिवाइस आते है जो डेटा को प्रोसेस (Process) या स्टोर (Store) करते है | CPU मुख्य प्रोसेसिंग हार्डवेयर है | इसके अलावा RAM, ROM, मदरबोर्ड (Mother Board), हार्डडिस्क (Hard Disk) इत्यादि हार्डवेयर है |

कंप्यूटर में सॉफ्टवेयर का क्या है इस्तेमाल -

कंप्यूटर में दो प्रकार के किये जाते है सॉफ्टवेयर इस्तेमाल-
 1.  सिस्टम सॉफ्टवेयर (System Software) - इस सॉफ्टवेयर को कंप्यूटर का ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System) भी कहते है | आम भाषा में इसे विंडो (Window) भी कहते है | क्योंकि ज्यादातर कंप्यूटर्स में विंडो ऑपरेटिंग सिस्टम (Window Operating System) ही इंस्टाल (Install) होता है | सिस्टम सॉफ्टवेयर (System Software) के बिना कंप्यूटर एक भौतिक उपकरण है जिसमें कोई जान नही होती है | ऑपरेटिंग सिस्टम  कंप्यूटर की आत्मा की तरह है जो कंप्यूटर को स्टार्ट करता है |

 2.  एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर (Application Software) - कंप्यूटर में ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System) को इंस्टाल (Install) करने के बाद ही एप्लीकेशन (Application) डाल सकते है | इनमें कंप्यूटर के बेसिक प्रोग्राम (Basic Program) आते है | प्रमुख कंप्यूटर एप्लीकेशन में वेब ब्राउज़र (Web Browser), माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस (Microsoft Office), एडोब फोटोशॉप (Adobe Photoshop) इत्यादि आते है |

कंप्यूटर के असेंबल्ड पार्ट्स (Assembled Parts) -

कंप्यूटर (Computer) पर कार्य करने से पहले इसे स्टार्ट (Start) करना आना जरूरी है| कंप्यूटर स्टार्ट करने के लिए कंप्यूटर के बेसिक हार्डवेयर (Basic Hardware) को अस्सेम्ब्ले (Assemble) करते है | इन हार्डवेयर में मॉनिटर (Monitors), कीबोर्ड (KeyBoard), CPU, माउस (Mouse), स्पीकर (Speakers), 2 पॉवर केबल (Power Cables) और 1 VGA केबल आती है | अस्सेम्ब्ले (Assemble) करने के लिए मॉनिटर और CPU को VGA केबल से कनेक्ट करते है | इसके लिए CPU और मॉनिटर में एक VGA पोर्ट होता है |

CPU और मॉनिटर को पावर केबल (Power Cable) के जरिये इलेक्ट्रिक पॉवर सप्लाई देते है | तो दोस्तों, यह तो हुआ कंप्यूटर कंपोनेंट्स (Computer Components) का कनेक्शन, अब CPU से USB पोर्ट के माध्यम से कीबोर्ड और माउस कनेक्ट करेंगे | ऑडियो (Audio) सुनने के लिए स्पीकर (Speakers) को कनेक्ट करते है | हम आशा करते है कि आप यह बेसिक कंप्यूटर अस्सेम्ब्ले (Basic Computer Assemble) करना सीख गए होंगे |

कंप्यूटर की विशेषता (Feature) -

  कंप्यूटर डेटा को प्रोसेस करता है और सही परिणाम देता है |
⇛  कंप्यूटर की स्पीड बहुत ज्यादा होती है | यह बहुत तेज गति से डेटा पर काम करता है |
⇛  कंप्यूटर की डाटा स्टोरेज क्षमता हाई होती है | इसकी क्षमता को बढ़ाया या घटाया जा सकता है | डेटा को आसानी से स्टोर या डिलीट कर सकते है |
⇛  कंप्यूटर बिना थके और रुके कार्य करता है | कंप्यूटर में खुद कोई सोचने समझने की शक्ति नही होती है | यह केवल दिए गए निर्देशों का पालन करता है | बिना किसी निर्देश के कंप्यूटर कोई कार्य नही करता है |
⇛  कंप्यूटर की एक और विशेषता मल्टीटास्किंग है | यह मशीन एक साथ कई प्रोग्राम्स पर कार्य करती है |
⇛  कंप्यूटर की एक्यूरेसी 100 फीसदी होती है | कंप्यूटर के माने की यह कोई गलती नही कर सकता है | बिना किसी एरर के परिणाम देता है |
⇛  कंप्यूटर केवल गणना ही नही और भी कई काम करता है | इंटरनेट चलाने और कंटेंट डाऊनलोड, प्रेजेंटेशन, फाइल्स, एक्सेल शीट बनाना इत्यादि कई काम कंप्यूटर करता है |

कंप्यूटर का क्या है उपयोग -

कंप्यूटर का उपयोग कई कार्यों में किया जाता है | सरकारी और गैरसरकारी कार्यालयों और संस्थाओं में इसका इस्तेमाल होता है | बिज़नेस में भी कंप्यूटर का व्यापक उपयोग है |

1.  शिक्षा (Education) -  शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर का व्यापक उपयोग होता है। ईबुक लर्निंग, ऑनलाइन एग्जाम, ऑनलाइन पढ़ाई इत्यादि टास्क कंप्यूटर के माध्यम से किये जाते है | आजकल प्रत्येक स्कूल में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य हो गयी है | स्मार्ट क्लास के जरिये कंप्यूटर से बच्चे पढ़ रहे है |

2.  व्यापार (Business) - खाता बही का लेखा जोखा कंप्यूटर में रखा जाता है | कंपनी या किसी संस्था का डेटाबेस तैयार करना हो तो कंप्यूटर इस्तेमाल होता है | विभिन्न प्रकार की फाइल्स जैसे कि- डॉक्यूमेंट, एक्सेल शीट, नोट्स, प्रेजेंटेशन इत्यादि कंप्यूटर से ही बनाना सम्भव है |

3.  विज्ञान (Science) - विज्ञान और तकनीकी में कंप्यूटर का व्यापक उपयोग है | किसी भी प्रकार का अनुसंधान करने में इसका इस्तेमाल होता है |

4. अस्पताल (Hospital) - सिटी स्कैन, MRI, सुगर, ब्लड टेस्ट जैसी कई जांचे कंप्यूटर की मदद से होती है | ऑपरेशन करते वक्त भी कंप्यूटर उपयोग होता है |

5.  सरकारी कार्यालय (Government Office) - सरकारी ऑफिस में कंप्यूटर होना अनिवार्य हो गया है | चाहे वो PWD का कार्यालय हो या फिर नगर निगम या नगरपालिका हो।

उम्मीद है दोस्तों! इस आर्टिकल (Article) से आपको कंप्यूटर की बेसिक जानकारी (Computer Basic Knowladge) मिली होगी | और ये आर्टिकल (Article) आपके लिए उपयोगी होगा | अगर आपको ये आर्टिकल (Article) पसंद आया हो तो आप इसे शेयर (Share) कर सकते हो | और अगर आपको कंप्यूटर (Computer) से जुडी हुई कोई और जानकारी चाहिए हो तो आप हमे कमेंट (Comment) भी कर सकते है |