SMAM स्माम किसान योजना क्या हैं ?

स्माम किसान योजना

Image Source - Google

मोदी सरकार ने SMAM किसान योजना 2022 शुरू की है, ताकि देश भर के किसानों को खेती में कोई परेशानी न हो | इस योजना के तहत, सरकार किसानों को खेती के लिए उपकरण खरीदने में मदद करती है और उन्हें उपकरण की कीमत का 80 प्रतिशत तक सब्सिडी देकर वित्तीय सहायता देती है | इस योजना का लाभ आधिकारिक वेबसाइट https://agrimachinery.nic.in/ की सहायता से लिया जा सकता है | इस SMAM किसान योजना 2022 की मदद से किसान आसानी से उपकरण खरीद सकेंगे और खेती करना आसान होगा | खेत में फसलों की उपज बढ़ेगी और किसानों की आय भी बढ़ेगी |


SMAM स्माम किसान योजना के लाभ (Benefits of SMAM Kisan Scheme)-

देश के सभी किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं |

⇛ इसके तहत कृषि उपकरण खरीदने के लिए 50 से 80 प्रतिशत सब्सिडी मिलती है |

⇛ इसके लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिसके बाद वे इस योजना के तहत सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं |

⇛ इससे किसानों को खेती के उपकरण खरीदने में आसानी होती है |

⇛ इन अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से किसान अपनी फसलों को सुरक्षित रख सकते हैं |

⇛ योजना का अधिकांश लाभ आरक्षित (SC,ST,OBC) श्रेणी को दिया जाएगा |

⇛ किसानों को उनकी आर्थिक स्थिति के आधार पर योजना का लाभ मिलता है |


जरूरी दस्तावेज (Important documents required)-

⇛ आधार कार्ड

⇛ पासपोर्ट साइज फोटो

⇛ आवास प्रमाण पत्र

⇛ पहचान पत्र

⇛ बैंक पासबुक

⇛ मोबाइल नंबर

⇛ आईडी प्रूफ की कॉपी (आधार कार्ड / ड्राइवर लाइसेंस / वोटरआईडी कार्ड / पैन कार्ड / पासपोर्ट)

⇛ जाति प्रमाण पत्र यदि आवेदक अनुसूचित जाति जनजाति से है


SMAM स्माम किसान योजना 2022 में आवेदन कैसे करें (How to apply in Smam Kisan Yojana 2022) ?

⇛ सबसे पहले, आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट agrimachinery.nic.in पर जाना होगा फिर पंजीकरण का विकल्प दिखाई देगा, जिसमें 4 विकल्प होंगे | इसमें से आपको किसान के विकल्प पर क्लिक करना होगा |

⇛ इसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा | आपको यहाँ रजिस्टर करना होगा

⇛ पंजीकरण के लिए, आपको अपना राज्य चुनना होगा और आधार नंबर भरना होगा और सबमिट बटन दबाना होगा |


उम्मीद है दोस्तों! ये आर्टिकल (Article) आपको पसंद आया होगा | आप इस आर्टिकल (Article) को सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर (Share) भी कर सकते है | और हमें कमेंट (Comment) करके बताये ये आर्टिकल आपको कैसा लगा |


अन्य पढ़ें –